
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज से जमीन का फर्जी पंजीकरण कराकर बेंचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण :-
उन्नाव। दिनांक 21.12.2023 को वादी मुकदमा श्री सौरभ मिश्रा पुत्र श्री सलिल कुमार मिश्रा निवासी 642 एच आई जी सेक्टर ए पीडी नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव की तहरीरी सूचना पर मुकदमा संख्या 1042/23 धारा 420/406/352 भादवि0 बनाम दो नफर नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना अभियोग में धारा 467,468,471 भादवि की वृद्धि की गई। आज दिनांक 14.06.2024 को उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामित वांछित अभियुक्त कौशलेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह निवासी ग्राम कोरारी कलां थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 37 वर्ष को ग्राम कोरारी कलां से गिरफ्तार किया गया।



