खंड विकास अधिकारी रानगर व ब्लॉक प्रमुख रामनगर ने मानव श्रंखला बनाकर सड़क सुरक्षा शपथ लिया

समित अवस्थी मंडल संपादक जनपद बारांबकी
खंड विकास अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख रामनगर ने मानव श्रंखला बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ में सड़क सुरक्षा शपथ लिया।नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में तथा यातायात माह को देखते हुए शासन ने निर्देशो के पालन ने अनुक्रम में जिला अधिकारी के आदेश पर ब्लॉक कर्मचारियों ने सँयुक्त रूप से अधिकारीओं की उपस्थिति ने विशाल मानव श्रंखला बनाकर शपथ लिया कि लोगो को सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करना चाहिए और दो पहिया वाहन में हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाना चाहिए। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे तथा अन्य लोग भी सुरक्षित रहेंगे तथा किसी भी घटना की संभावनाएं भी कम होंगी। मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने कार्य किया गया। ग्राम प्रधान,सचिव, तथा कई समाजसेवी मौजूद रहे।




