स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।सभी सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्रों पर फीवर हेल्प एवं काउसिलिंग डेस्क द्वारा वेक्टर एवं जल जनित रोग से बचाव हेतु जागरूकता की जा रही है। जिला चिकित्सालय(पुरूष) एवं संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के साथ ही समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू, जेई/एईएस रोगी के इलाज हेतु शैयायें आरक्षित कर आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा चुका है। ताकि वेक्टर जनित धनात्मक पाये गये रोगियों का समुचित इलाज किया जा सके।
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद बाराबंकी में (दिनंाक 01 जनवरी, 2020 से अब तक) डेंगू के 25 रोगी की पुष्टि हुई जिसमें से 24 स्वस्थ्य हैं एवं 01 रोगी की मृत्यु हुई है तथा जेई/एईएस के 10 केसेज की पुष्टि हुई, जिसमें 09 रोगी स्वस्थ्य हैं 01 की मृत्यु हुई। उपरोक्त सभी व्यक्तियों का रैपिड रिसवाॅस टीम द्वारा सत्यापन के उपरान्त संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान सभी गंावों में सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र स्तर से लार्वानाशक छिड़काव तथा नगर पंचायत एवं नगर पालिका द्वारा फागिंग का कार्य कराया जा चुका है।
समय-समय पर पाये गये पुष्टि रोगियों के गांवों में वीएचएसएनसी के माध्यम से लार्वानाशक छिड़काव एवं साफ-सफाई तथा फागिंग कराया जाता है साथ ही वेक्टर जनित रोग से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जाता है।



