थाना जहांगीराबाद पुलिस ने 02 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो ग्राम मारफीन ( अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 05 करोड़ रुपये) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल की बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना जहांगीराबाद पुलिस ने मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर दो शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तो को गिरफ्तार कर कब्जे से 05 किलो ग्राम नाजायज मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 05 करोड़ रुपये) व एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मुकदमा संख्या 02/2023 धारा 8/21/29 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया।
पूछताछ पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों का एक गिरोह है जो जनपद बाराबकी, सीतापुर, लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में मारफीन तस्करी करते है। अभियुक्तगण का एक साथी सुफियान अन्य राज्यों से क्रूड माल लेकर आता है और क्रूड माल को केमिकल के माध्यम से रिफाइन करके फाइन मारफीन बनाते है। मारफीन की सप्लाई अभियुक्त मो० कलीम व विरजू उर्फ बृजलाल कैरियर के माध्यम से बड़ी मात्रा में उपरोक्त जनपदों में चिन्हित स्थानों पर सप्लाई करते है। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोण्डा आदि आस-पास के जनपदों में मारफीन की सप्लाई करने के लिए चार पहिया वाहन मोटर साइकिलों के माध्यम से गांव के बाहर स्थान व समय बदल-बदल कर सप्लाई करते थे। दिनांक 02.01.2023 को क्रूड माल से तैयार मारफीन की सप्लाई करने सीतापुर जा रहे थे तो पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विरजू उर्फ बृजलाल पूर्व में एनसीबी द्वारा भी कई बार जेल भेजा चुका है।
वांछित अभियुक्त सूफियान पुत्र अज्ञात निवासी कस्वा सहादतगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद मजीद निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी!
2. विरजू उर्फ बृजलाल गौतम पुत्र पंचम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
2. अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सरोज थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
3. हेड कांस्टेबल इनामुल हक थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
4. हेड कांस्टेबल आदिल हासमी थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल राहुल गुप्ता थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
6 .कांस्टेबल पंकज यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
7. कांस्टेबल कन्हैया कुमार, थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
8. हेडकांस्टेबल अब्दुल हुसैन खाँ थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।




