उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति द्वारा शिष्टाचार भेंट की गयी।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स बाराबंकी द्वारा बताया गया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री से 26 दिसंबर, 2022 को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति द्वारा शिष्टाचार भेंट की गयी। उन्होंने बताया कि किसी प्रदेश के मंत्री ने सीधे माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष विभागीय कार्यों को प्रस्तुत करते हुए उनसे भेंट की है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के ठीक एक दिन बाद माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करके राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं कारागार ने अटल की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यो के प्रति ईमानदारी को अपना मूलमंत्र बताते हुए अपने विभाग की समीक्षात्मक प्रेजेंटेशन एक बुकलेट के माध्यम से दिखाई और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी को होमगार्ड एवं कारागार विभाग की उपलब्धियों पर तैयार की गई पुस्तक की एक प्रति भेंट की। इसके अतिरिक्त बंदियों द्वारा मथुरा जिला कारागार में कैदियों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के आकर्षक वस्तुएं भी प्रधानमंत्री जी को भेंट की गयी। भेंटवार्ता के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा गंगा दशहरा, विश्व योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसे सम्पादित कराये गये सफल अभियानों तथा होमगार्ड दिवस 2022 को हीरक जयंती के रूप में धूमधाम से मनाए जाने की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



