जिला सूचना कार्यालय परिवार की ओर से उपनिदेशक सूचना श्रीमती कुमकुम शर्मा के अतिथ्यि में पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। श्रीमती रामलली के सेवानिवृत्त होने पर जिला सूचना कार्यालय परिवार की ओर से उपनिदेशक सूचना श्रीमती कुमकुम शर्मा के अतिथ्यि में पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। सेवानिवृत्त कार्यक्रम में श्रीमती शर्मा द्वारा विभाग हित में ईमानदारी से सेवाएं देने पर प्रशंसा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीमती रामलली ने अपनी सेवा अवधि में पूरी लगन और निष्ठा से अपने कार्यो का दायित्व निभाया है। इनका स्वभाव बहुत ही सरल, सहज, मिलनसार और व्यवहारकुशल है। उन्होंने श्रीमती रामलली के सेवावधि की सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बधाई देते हुए आने वाले समय में आनन्दमय और स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जनपद बाराबंकी के पत्रकारबन्धु, सुश्री आरती वर्मा अपर जिला सूचना अधिकारी, हितेन्द्र कुमार, अम्बिका प्रसाद, निगार फात्मा, जकिया सुल्ताना, ऊषा यादव, रामसमुझ, विजय, विनय कुमार, रामसूरत सहित सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।




