थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सर्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते नौ लोगो को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सर्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते नौ लोगो को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर बाराबंकी। बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाते नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों में गुड्डू पुत्र कामता निवासी कतुरी कला, विजय पुत्र लालता, मो० हसीब पुत्र मो० हनीफ, मो० जाबिर पुत्र मो० सत्तार, मोबीन पुत्र अली अहमद, आरिफ पुत्र नवाबू, साकिर अली पुत्र सत्तार, कंधई लाल पुत्र रामदास निवासी मल्लावां थाना बड्डूपुर, कैलाश पुत्र चन्दी निवासी पैगम्बरपुर को पकड़ा पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से पुलिस को दो ताश गड्डी फड़ पर 5700 रुपये जामातलाशी से 1170 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक श्री पाल व उप निरीक्षक घन श्याम सिंह, हेड कॉन्स्टेबल शुशील कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, रमेश पटेल, आरव सिंह,शिवम कटियार, महिला कांस्टेबल विमलेश, महिमा पांडे आदि शामिल रहे।




