न्यायालय से दोषसिद्ध अपराधी ने फर्जी पते से पासपोर्ट बनवाया शिवसेना ने की जांच की मांग।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। शिवसेना तहसील प्रभारी रामसनेहीघाट फूलचंद्र वर्मा ने ग्राम सराय शाह आलम थाना दरियाबाद निवासी रिज़वान अली पुत्र मजीद को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सज़ा के उपरांत अपील पर बाहर होने के बावजूद फर्जी पते से पासपोर्ट बनवा कर विदेश यात्रा व विदेश में कारोबार करने के विरुद्घ कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।

दरियाबाद थाना अंतर्गत ग्राम भूइन्देपुर मजरे सराय शाह आलम निवासी शिवसेना नेता फूलचंद्र वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र में कहा है कि दरियाबाद थाना अंतर्गत ग्राम सराय शाह आलम निवासी रिजवान पुत्र मजीद ,फुरकान अहमद पुत्र मजीद आदि अपराध संख्या 23/89 धारा 147,148, 149,307,302,452 आई पी सी थाना दरियाबाद अभियुक्त है। इन लोगो को पांच अगस्त सन दो हज़ार में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी और अभियुक्त गण हाईकोर्ट अपील पर बाहर है और मुकदमा हाईकोर्ट में विचाराधीन है दोष सिद्ध अभियुक्त रिज़वान पुत्र मजीद ग्राम लौलई थाना चिनहट लखनऊ में निवास बना रखा है और उसी पते पर पासपोर्ट बनवा लिया है और बराबर विदेश आना जाना रहता है
इस संबंध में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा रिज़वान शातिर किस्म का अपराधी है जिससे क्षेत्रीय जनता त्रस्त है और सत्ता दल के नेताओ का संरक्षण प्राप्त है यदि शिवसेना नेता के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही नही हुई तो धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।




