थाना टण्डला पुलिस टीम के द्वारा रात में बन्द घरों में चोरी करने वाले टैम्पू गैंग का किया खुलासा।
थाना टण्डला पुलिस टीम के द्वारा रात में बन्द घरों में चोरी करने वाले टैम्पू गैंग का किया खुलासा

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
थाना टण्डला क्षेत्र की चार चोरियों की घटनाओं का सफल अनवारण।
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसई तथा शहर में जगह जगह हुई चोरियों के माल को तीन चोर बेचने के लिये एक सवारी टैम्पू में रखकर निहाल सिंह की पुलिया की तरफ से बम्बा (नहर) के किनारे होते हुए फिरोजाबाद कबाडे की दुकान पर बेचने जा रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को–
1. राजू उर्फ बन्दर
2. प्रभात उर्फ करूआ निहाल सिंह की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त दीपू उर्फ दीपक राठोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 गैस सिलेन्डर (भारत गैस) व 2 छोटी बडी परात पीतल, एक अदद भगोना पीतल, एक अदद इलेक्ट्रोनिक काँटा, एक अदद बैट्रा ल्यूमैक रंग नीला, 4- डेग पीतल मय 2- ढक्कन पीतल, एक माइक्रोटैक इन्वर्टर, एक तमंचा 12 बोर देशी व एक कारतूस 12 बोर, घटना में प्रयुक्त एक टैम्पू नं0 UP 83 CT 0402 कुल 10,000 रुपये बरामद किए गये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण ….
दिनांक 18.02.24 को वादी श्री सलीम खान शेख निवासी न्यू शिव नगर थाना टूण्डला द्वारा सूचना दी गयी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कुछ नगद रकम व कीमती आभूषण चोरी करके ले गये है जिसके सम्बन्ध में थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 139/2024 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया।
दिनांक 23.02.24 को वादी श्री धर्मबाबू निवासी बसई थाना टूण्डला द्वारा सूचना दी गयी कि उनके घर से 4 पुराने पीतल के बर्तन, 2000 नगद व बैटरा (lumac) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 147/24 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया। वादी श्री राजेन्द्र सिंह निवासी बसई थाना टूण्डला द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम पंचायत घर से ताले तोडकर 2 बैटरी exide, 1 इनवर्टर माइक्रोटैक व एक यूपीएस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 148/2024 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया। वादी श्री देवेन्द्र कुमार निवासी नई तहसील के सामने बसई मोड टूण्डला द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 18.02.24 को उनका मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरों द्वारा 01 सलेन्डर भारत गैस, 2 छोटी परात व एक भगोना पीतल का व एक इलैक्ट्रानिक तराजू व 2000 रुपये चोरी कर लिये गये है जिसके सम्ब्ध में थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 149/24 धारा 380/457 भादवि पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटनाओं का अनावरण करते हुए टूण्डला पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान की के पास थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद। दिनांक 23.02.2024 समय 20.40 बजे, निहाल सिंह की पुलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. राजू उर्फ बन्दर पुत्र रामचरन प्रजापति निवासी जुलाई का नगला थाना करहल जिला मैनपुरी हाल पता काशीराम कॉलोनी एटा रोडा टूण्डला मे (सास) माया का मकान थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद।
2. प्रभात उर्फ करूआ पुत्र स्व० बसन्तलाल निवासी सरस्वती नगर चैयरमैन वाली गली थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
नाम पता फरार अभियक्त:-
1. दीपू उर्फ दीपक राठौर पुत्र स्व० मुकेश राठौर निवासी आशा आईटीआई वाली गली हिमायूपुर थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद।
बरामदगी का विवरण :-
01 गैस सिलेन्डर (भारत गैस) व 02 छोटी बडी परात पीतल व एक भगोना पीतल व एक इलेक्ट्रोनिक काँटा, एक बैट्रा ल्यूमैक रंग नीला व 04 डेग पीतल मय 02 ढक्कन पीतल, एक अदद माइक्रोटैक इन्वर्टर, एक तमंचा 12 बोर देशी व एक अदद कारतूस 12 बोर घटना मे प्रयुक्त एक अदद टैम्पू नं0 UP 83 CT 0402 व कुल 10000 रुपये बरामद।
पूछताछ का विवरण :-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग रात में ऑटो चलाते हैं, रात्रि में जिन घरों में ताले लगे होते हैं उनकी रैकी कर अपने ऑटो को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करके कटर से कुंदा काटकर घरों में चोरी करते है और बाद में सारा सामान ऑटो से ले जाते हैं। हम दोनों, दीपू उर्फ दीपक राठौर के साथ मिलकर चोरी करते है जो मौके से भाग गया है। दीपक राठौर हमारा लीडर है, वो पहले कई बार जेल जा चुका है। जो सामान टैम्पो में लदा है उक्त सामान की चोरी हम तीनों ने मिलकर की थी जिसमें दिनांक 18.02.24 की रात में एटा रोड पर तहसील के सामने एक हरे रंग के पुते हुये बंद मकान से 01 सिलेन्डर भारत गैस, दो छोटी बडी परात पीतल व एक भगोना पीतल का और एक इलेक्ट्रोनिक काटा व 2000 रूपये चोरी किये थे। दिनांक 16.02.24 की रात को ग्राम बसई में हम तीनों ने एक बन्द मकान से 04 पुराने पीतल की डेग, एक बैट्रा नीले रंग का व 2000 रूपये चोरी किये थे जिसमे से बैट्री व पीतल की डैग टैम्पू मे रखे है और पैसो का बटवारा कर लिया था। करीब 01 माह पूर्व ग्राम बसई मे बने पंचायत घर के गेट का कुन्दा काटकर हम तीनो ने वहाँ से 02 बैट्रा एक इन्वर्टर तथा कम्प्यूटर का सामान चोरी किया था जिसमे से टैम्पू मे रखा इनवर्टर उसी चोरी का है, तथा 2000 रूपये हम दोनो को दीपू ने हिस्से में दिये थे जो हमने 1000- 1000 आपस में बाँट लिये थे शेष सामान का पैसा दीपू ने सामान बेचकर देने के लिये कहा था। दिनांक 17.02.24 की रात मे न्यू शिव नगर मे बन्द मकान में चोरी की थी जिसमे हमे 19,000/- रूपये नगद मिले थे और कुछ पीली धातु का सामान मिला था जिसको दीपक ने अपने पास रख लिया तथा उसको बेचकर देने के लिये कहा था नगद रूपये हम लोगो ने आपस में बांट लिये थे जिसमें हम दोनों को 5000-5000 रूपये दिये थे । बरामद तमंचा व कारतूस के बारे में पूछने पर राजू उर्फ बन्दर ने बताया कि साहब मैं यह तमंचा व कारतूस रात में चोरी करते समय अपनी सुरक्षा के लिये रखता हूँ।




