थाना दरियाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वाछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद तमंचा दो जिन्दा कारतूस बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस टीम ने अभियुक्त शेर मोहम्मद उर्फ शेरू पुत्र खलील निवासी मीननगर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी व असलम उर्फ ट्वेन्टी पुत्र बकरीदी निवासी सराय सिंघई थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को आज दिनांक- 09.12.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा दो जिन्दा कारतूस 12 बोर/ 315 बोर बरामद कर थाना दरियाबाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त असलम, थाना दरियाबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-442/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा सुसंगठित गिरोह बनाकर अपने लाभ के लिए वाहन चोरी कर उनके नम्बर प्लेट बदलकर विक्रय कर अवैध तरीके से धनोपार्जन किया जाता है। इनके विरुद्ध बाराबंकी में कई आपराधिक मामले पंजीकृत है।
पुलिस टीम :-
1-थानाध्यक्ष दरियाबाद दुर्गा प्रसाद शुक्ल जनपद बाराबकी। 2- उपनिरीक्षक सुरेन्द्र तिवारी थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
3- कांस्टेबल इन्द्रजीत थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
4-कांस्टेबल संदीप सिंह थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
5- कांस्टेबल गौरव शुक्ल थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
6-कांस्टेबल विजय कुमार थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।




