पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद गाजियाबाद थाना कविनगर (पुलिस कमिश्नरेट ) दिनांक 02/12/2022 को थाना कवि नगर क्षेत्र के राज नगर में रहने वाले उद्यमी आशीष गर्ग व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगने संबंधित फोन आया जिस के संबंध में थाना कवि नगर पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 1597/22 धारा 386 आई०पी०सी० पंजीकृत किया गया,

श्रीमान पुलिस कमिश्रर गाजियाबाद महोदय द्वारा पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण व निर्देशन में थाना प्रभारी कविनगर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिरी के आधार पर अभियुक्तो की शिनाख्त की गई व चेकिंग के दौरान आज दिनांक 6/12/ 2022 को मुखर्जी पार्क चौराहे के पास से अपराधियों से मुठभेड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिन्होने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दीपक उर्फ गोलू उर्फ गुलवा के पैर में गोली लगी। दो अन्य अभियुक्तों अंकित व अभिषेक उर्फ चिंटू को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतुस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उसके जीवन भय को देखते हुए वास्ते उपचार मौके से अस्पताल भेजा गया एवं अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
पूछताछ का विवरण व घटना कारित करने का तरीका :-
अभियुक्त गणों से की गई पूछताछ पता चला कि रंगदारी मांगने में इनके द्वारा दो फोनो को थाना क्षेत्र मधुबन बापूधाम के मोरटा सें लेबर क्लास के लोगों से लूट कर धमकी दी गई थी तथा एक फोन को लेबर के बच्चो से मांग कर 50 लाख रंगदारी मांगी गयी थी। प्रभाव डालने के लिये सुमित जाट का नाम इन लोगो के द्वारा यूटयूब पर समित जाट के विडियो देखकर लिया था व व्यापारी को पैसा देने के लिए पेरीफेरल वे पर बुलाया गया था। कॉल करने में आवाज दीपक उर्फ गोलू उपरोक्त की थी। उद्यमी के परिवार के संबंध में जानकारी उसके पूर्व ड्राइवर अभिषेक उर्फ चिंटू द्वारा दी गई थी।
नाम पत्ता गिरफ्तार अभियुक्त
1. दीपक उर्फ गोलू पुत्र बलराम निवासी ग्राम गढी सिकरोड थाना नन्दग्राम कमिश्नरेट गाजियाबाद 2.अभिषेक कुमार उर्फ चिन्टू पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम गढी शिव मंदिर के पास थाना नन्दग्राम कमिश्नरेट गाजियाबाद
3. अंकित पुत्र प्रदीप निवासी बी / 114 सदर बाजार कालपी थाना कालपी जनपद जालौन हाल निवासी परमहंस स्कूल के पीछे सै0 23 संजयनगर थाना मधुबन बापूधाम कमिश्नरेट गाजियाबाद।
बरामदगी का विवरण :-
(1) एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतुस ।
(2) घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेन्डर UP14EV4453
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
2. उपनिरीक्षक डा०रामसेवक थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद।
3. उपनिरीक्षक संजीव कुमार थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
4. उपनिरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद।
5. हैड कांस्टेबल सतीश थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद।
6. हैड कांस्टेबल मोनू टीम पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद।
7. कांस्टेबल अखिलेश टीम पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद।
8. कांस्टेबल विपुल टीम पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद।
9. कांस्टेबल मुकेश कुमार थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद।
10. कांस्टेबल उदयवीर सिंह थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद। 11. कांस्टेबल तेजकुमार थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद। 12. कांस्टेबल मोहित थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद।




