बड्डूपुर (बाराबंकी)शुक्रवार भोर आयी आंधी पानी में भट्ठे पर एक दीवार गिर गई । जिससे मलबे में दबकर सो रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर इस हादसे में बाल- बाल बच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिपोर्ट पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
बड्डूपुर (बाराबंकी)शुक्रवार भोर आयी आंधी पानी में भट्ठे पर एक दीवार गिर गई । जिससे मलबे में दबकर सो रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर इस हादसे में बाल- बाल बच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीतापुर जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के लोनियन पुरवा गांव निवासी हरेश पुत्र रामपाल 22 वर्ष गांव के गजराज व संदीप के साथ घुंघटेर थाना क्षेत्र के सैंदर स्थित मंसूर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। तीनों साथी भट्ठे पर ही टीन सेट रखकर रहते थे । शुक्रवार सुबह आई आंधी पानी में टीन सेट की दीवार भर-भराकर गिर गई। इस हादसे में हरेश उसी
मलबे में दब गया। हादसे के दौरान अफरा तफरी मच गई ।अन्य मजदूर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथी मजदूर को आनन-फानन कर मलबा हटाकर उसे सी एच सी घुंघटेर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस समय हादसा हुआ। उस वक्त दो अन्य मजदूर भी उसी जगह पर सो रहे थे। गरीमत रही सभी सकुशल बच गए। किसी को कोई चोट नहीं आई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
मां का बुढ़ापे का सहारा तो बच्चें के सर से उठा पिता का साया मृतक हरेश का दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। पिता की मौत के बाद से उसी के उपर बूढ़ी मां ,पत्नी व एक बच्चें के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।वह भट्ठे पर मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का खर्च चलाता था। हरेश की मौत से पत्नी सावित्री का रो रो कर बुरा हाल है। उसे बच्चे व बूढ़ी मां की परवरिश की चिंता सताए जा रही है। इस सम्बन्ध में घुघँटेर थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया की भट्ठे की दीवार गिर गई थी, जिसके नीचे दबकर मजदूर हरेश की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।।तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




