Advertisement
रायबरेली

चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला

जनपद रायबरेली। थाना मिलएरिया पर प्रा०पत्र देकर बताया कि दिनांक 31.05.2026 को कौशल विकास छात्रावास (आईटीआई) से दीपक विश्वकर्मा पुत्र सोनू विश्वकर्मा निवासी बालापुर आईटीआई थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को दो लोहे के पाइप व सब स्टार्टर पैनल को चोरी करते हुये कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिया गया था। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-153/2026 धारा 305/317 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 01 जून 2026 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त दीपक विश्वकर्मा पुत्र सोनू विश्वकर्मा निवासी बालापुर आईटीआई थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः- दीपक विश्वकर्मा पुत्र सोनू विश्वकर्मा निवासी बालापुर आईटीआई थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button