बाराबंकी
नोडल राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, बाराबंकी के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव ने बताया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
नोडल राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, बाराबंकी के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव ने बताया कि दिनांक-30.11.2022 को समय प्रातः 10 बजे से संस्थान परिसर में ‘शिक्षुता मेला’ का आयोजन किया जायेगा उक्त अप्रेटिंसशिप मेले में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु जनपदीय कम्पनी द्वारा अप्रैन्ट्सिशिप प्रशिक्षण हेतु लिखित/साक्षात्कार के माध्यम से व्यवसाय-कोपा एवं आई0सी0टी0एस0एम0 से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
उपरोक्त मेले में आई0टी0आई0 प्रमाण पत्र धारक
अभ्यर्थी भारत सरकार के नैप्स पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सम्बन्धित कम्पनियों द्वारा रूप्ये 7700/- से रू0 8050/- तक का स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।




