राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के मंशानुरूप एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार आज
शिवा वर्मा के साथ समित अवस्थी की रिपोर्ट
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के मंशानुरूप एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार आज दिनांक-21.06.2022 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर बाराबंकी में प्रातः 06ः00 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दूबे, प्रधान न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव महेश्वरम् एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा योग सिविल कोर्ट परिसर के स्थित लॉन में किया गया।
ए0डी0आर0 भवन सिविल कोर्ट परिसर में भी पैनल अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग किया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार बाराबंकी में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें प्रभारी सी0जे0एम0 रंजना सरोज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार-टप्, प्रभारी जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला, डिप्टी जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कनिष्ठ लिपिक सौरभ शुक्ला, मो0 सलमान मोहित कुमार वर्मा पैनल अधिवक्ता एंव अन्य जेल स्टाफ व बंदीगण उपस्थित हुए।
योग कार्यक्रम का संचालन योग गुरू सत्यप्रकाश पाठक द्वारा किया गया। योग कार्यक्रम योग गुरू के द्वारा कपाल भांति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, त्रिकोण आसन, भ्रमरी, भुजंग आसन ,वृक्ष आसन ताड़ इत्यादि क्रियाओं का योग कराया गया। योग गुरू के द्वारा बताया गया यदि हम लोग प्रतिदिन योग करें तो हमारा शरीर निरोगी बना रहेगा और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेंगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार-टप् ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों, बंदियो एवं अन्य सभी व्यक्तियों के सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।



