Advertisement
बाराबंकी

अब गड्ढा मुक्त होंगी यूपी की सड़कें, 15 नवंबर तक की डेडलाइन।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। जनपद में सड़को का विशेष गड्ढा मुक्त अभियान 15 नवम्बर, 2022 तक चलाकर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है। इसके अतिरिक्त नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत सम्बन्धी कार्यो को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना है। गड्ढामुक्ति मार्गो के अनुश्रवण हेतु अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्डवार सड़क निर्माण कार्यो के सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी तथा तकनीकी अधिकारी सत्यापन हेतु नामित कर दिया गया है। विशेष गड्ढामुक्ति अभियान हेतु चयनित सड़को का सत्यापन सम्बन्धित विभागीय अधिकारी द्वारा सूचना उपलब्ध कराते हुए सत्यापन कराया जायेगा तथा नगरीय क्षेत्र हेतु सत्यापन जिला विकास खण्ड के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र पड़ते है, उन्हीं नोडल अधिकारियों द्वारा उनका सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन रिपोर्ट नोडल अधिकारी प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बाराबंकी को प्रत्येक सप्ताह में उपलब्ध करायेंगे। नगर पालिका बाराबंकी के सत्यापन हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी-गोमती तथा सहायक अभियन्ता ग्रा0अ0वि0(पीएमजीएसवाई) बाराबंकी को नामित किया जाता है।

उक्त बाते जिलाधिकारी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में कहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के समय सत्यापन में विपरीत स्थिति पायी जाती है तो सम्बन्धित विभागीय अधिकारी के साथ-साथ जाॅच हेतु नामित नोडल अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने इसके सम्बन्ध में एक आदेश किया, जिसमें गड्ढामुक्ति/विशेष मरम्मत/नवीनीकरण से सम्बन्धित मार्गो पर कराये गये/कराये जा रहे कार्यो के स्थलीय सत्यापन हेतु विकास खण्डवार टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें विकास खण्ड बंकी हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/विकास कुरील सहायक अभियन्ता ग्रा0अ0वि0 बाराबंकी, विकास खण्ड देवा हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/संदीप कुमार सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, विकास खण्ड फतेहपुर हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/संतोष कुमार मिश्र सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड निन्दूरा हेतु जिला उद्यान अधिकारी/अरविन्द मिश्रा सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड सूरतगंज हेतु उप प्रभागीय निदेशक सा0वा0/अनिल कुमार द्विवेदी सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड दरियाबाद हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/शशिकान्त यादव सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड पूरेडलई हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी/पूजा श्रीवास्तव सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड मसौली हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी-कुर्सी/नरेन्द्र सिंह सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग, विकासखण्ड रामनगर हेतु जिला गन्ना अधिकारी/ललिता सागर सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक/उदित भटनागर सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड हरख हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी/अशोक कुमार सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड त्रिवेदीगंज हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी/पीयूष शुक्ला सहायक अभियन्ता जल निगम, विकास खण्ड हैदरगढ़ हेतु जिला पूर्ति अधिकारी/ एडिशन सिंह सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड सिद्धौर हेतु जिला कृषि अधिकारी/अजीत सिंह सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग, विकास खण्ड बनीकोडर हेतु उपकृषि निदेशक-प्रसार/राजेश कुमार सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग को गठित टास्क फोर्स द्वारा लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराये जा रहे गड्ढामुक्त/विशेष मरम्मत/नवीनीकरण से सम्बन्धित मार्गो पर कराये जा रहे कार्यो का समय-समय पर भ्रमणशील रहकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन करते हुए कार्य के मानक/गुणवत्ता के सम्बन्ध में आख्या नियमित उपलब्ध कराये।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button