प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा जनपद बाराबंकी का एक दिवसीय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। श्रीमती वीना कुमारी मीना, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा जनपद बाराबंकी का एक दिवसीय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र, ग्राम सीकरी, जीवल, विकास खण्ड पूरेडलई में संचारी रोग अभियान का निरीक्षण, नगर पंचायत टिकैतनगर के नूरवाप वार्ड संख्या-7 उत्तरी एवं वार्ड संख्या-1 पूर्वी में संचारी रोग अभियान का निरीक्षण, हेतमापुर बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से वार्ता करते हुए प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामवासियों से वार्ता के दौरान बताया गया कि प्रशासन द्वारा दी जा रही व्यवस्थायें बेहतर है। ग्रामवासियों द्वारा प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद से बताया गया कि हेतमापुर में बाढ़ के कारण आवागमन हमेशा बाधित होता है, जिससे आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासियों ने अनुरोध करते हुए कहा कि पुलिया के निर्माण हो जाने से आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। प्रमुख सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर बाढ़ क्षेत्र का दौरा अवश्य करें, जिससे बाढ़ क्षेत्र में ग्रामवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, उपजिलाधिकारी रामनगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



