कल्याणी नदी के उफान से किसानों की फसलें हुई जलमग्न।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा बाराबंकी। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में जलभराव होने के कारण कल्याणी नदी पूरे क्षेत्र में ताबाही मचा दी है। एक तरफ किसानों की हजारों बीघे धान की फसलें डूबी हुई है तो वही क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं। जहां हर वक्त लोगों को आने जाने के लिए कल्याणी नदी के पुल पर चार फीट से अधिक भरे पानी में होकर आना जाना पड़ता हैं। पानी में न जाना पड़े इसके लिये कई किलोमीटर दूर घूम कर जाना पड़ रहता है लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा।

निन्दूरा क्षेत्र कई गांव से घूम कर निकली कल्याणी नदी जैसे भद्रास,बजगहनी,टिकरा, बिजौली, डिंगरी, अटहरा ,जजियामऊ,पहाड़ापुर,भण्डार,कतुरीकलां,निन्दूरा,खरिहानी,हाजीपुर,बुढ़ना,देवरा,निगोहां,सेमरी,समरदा आदि ग्राम पंचायतों से गुजरने के बाद फतेहपुर क्षेत्र में प्रवेश करती हैं। लेकिन बरसात से जलभराव अधिक हो जाता है जिससे लोगों की हजारों बीघे फसलें डूब कर बर्बाद हो जाती लेकिन हद तो इस बात की है ग्राम भंडार से पहाड़पुर जाने के रास्ते पर बीच में कल्याणी नदी पड़ती है। जोकि कई वर्षों पहले पुल बनवाया गया था महीनों से इस पुल पर चार फीट से अधिक पानी भरा है जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती ही है साथ ही पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कई किलोमीटर दूर घूम कर स्कूल जाना पड़ता है जैसे पहाड़ापुर के बच्चों को कस्बा टिकैतगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज आना है तो उनको घूम कर रीवाँ सीवाँ होते हुए जाना पड़ता है। बरसात के समय पढ़ने में भी छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।




