Advertisement
बाराबंकी
Trending

3 लाख कंपनियों ने हिंदुस्तान के 42 करोड लोगों के खून पसीने की कमाई को हड़प लिया है।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। 3 लाख कंपनियों ने हिंदुस्तान के 42 करोड लोगों के खून पसीने की कमाई को हड़प लिया है
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार तपजप संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री मदन लाल आजाद जी के निर्देशानुसार
ठगी पीड़ितों को जागरूक करने के लिए 30 नवंबर 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी से मिशन भुगतान भारत यात्रा सत्याग्रह बाइक रैली आयोजन होना था संगठन की तरफ से संपूर्ण तैयारी हो चुकी थी लेकिन शासन प्रशासन ने 144 धारा के तहत रैली को स्थगित कर दिया।

जिला अध्यक्ष कमाल अहमद के निवास देवा में मजिस्ट्रेट रामजीत यादव जी को सोपा गया ज्ञापन जिला अध्यक्ष ने अधिकारियों को अवगत कराया की भारत सरकार ने बड्स एक्ट 2019 के तहत 180 दिन में भुगतान की गारंटी देता है और ठगों की चल अचल संपत्ति को जब्त एवं नीलाम करके आवेदकों की जमाराशि का दो से तीन गुना भुगतान करने का प्रावधान है व ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन किए हुए लगभग 180 दिन होने को है लेकिन सक्षम अधिकारी व सहायक सक्षम अधिकारी बाराबंकी व मंडल आयुक्त अयोध्या ने अभी तक भुगतान आरंभ नहीं किया है बड्स एक्ट 2019 की अनुपालना सख्ती से कराते हुए बाराबंकी व राज्य उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के ठगी पीड़ित आवेदकों की जमाराशि का दो से तीन गुना भुगतान अविलम्ब कराएं ताकि पीड़ितों के मन में राज्य और विधि के प्रति सम्मान उतपन्न हो और ठगी पीड़ित भी राज्य एवं राष्ट्र के विकास में आपकी सरकार को योगदान देकर गर्व महसूस करे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने पूरा आश्वासन दिया कि आपकी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा
इस मौके पर,जिला संरक्षक लायक राम वर्मा,जिला महासचिव सुभाष चंद्र,जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता,देवा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर, मोहम्मद इरफान सिद्दीकी,अनिल कुमार यादव,सिराज अहमद, महेंद्र प्रताप ,दीन मोहम्मद, प्रेमचंद्र,यार अली मास्टर,रमेश चंद्र पटेल,जमाल अहमद रिजवान, शब्बीर,व आदि लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button