कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। कृषि उत्पाद में वृद्धि के लिए कृषि प्रसार, कृषि निवेश तथा तकनीकी प्रबन्धन की योजना के अन्तर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022-23 के आयोजन हेतु जनप्रतिनिधि द्वारा विकास खण्डों में विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। 14 सितम्बर को प्रातः 11 बजे किसान कल्याण केन्द्र विकास खण्ड रामनगर में पूर्व विधायक शरद अवस्थी एवं ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।
15 सितम्बर को प्रातः 11 बजे प्यारेपुर सरैया मसौली में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, विकास खण्ड परिसर बनीकोडर में राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद, 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मौर्या मार्केट बबुरी गांव देवा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विकास खण्ड परिसर सूरतगंज में पूर्व विधायक शरद अवस्थी तथा ब्लाक प्रमुख सूरतगंज, 18 सितम्बर को सायं 4 बजे ग्राम खिंझना निन्दूरा में विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, 19 सितम्बर को दोपहर 2 बजे ग्राम जसमण्डा बंकी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, 20 सितम्बर को दोपहर 12 बजे ग्राम रमसहाय सिरौलीगौपुर में पूर्व विधायक शरद अवस्थी तथा मण्डल अध्यक्ष(भाजपा) संतोष पाण्डेय, 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे ग्राम नानमउ हरख में ब्लोक प्रमुख रवि रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।




