Advertisement
तेलंगाना

तेलंगाना के वारंगल में कल से राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा

तेलंगाना की राज्यपाल श्रीमती तमिलिसाई सुंदरराजन दो-दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगी

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा / मो0 शमीम

केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी 30 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (आरएसएम) 2022 का दूसरा चरण कल वारंगल में शुरू होगा। तेलंगाना की राज्यपाल श्रीमती तमिलिसाई सुंदरराजन 29 मार्च, 2022 को वारंगल में वृहद उत्सव राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (आरएसएम) का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी 30 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में 26 मार्च, 2022 को भारत का राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव, राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 शुरू हुआ।

महोत्सव की शुभ शुरुआत स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों और कोरियोग्राफ की गई लोक प्रस्तुतियों से होगी। इसमें हैदराबाद ब्रदर्स (कर्नाटिक वोकल्स) द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति और पद्म श्री से सम्मानित श्री दर्शम मोगुलैया, पार्श्व गायिका सुश्री मंगली और अन्य द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां भी की जाएंगी।

विज्ञापन

इसी तरह, 30 मार्च को महोत्सव में प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और गायक श्री वंदे मातरम श्रीनिवास और अन्य लोकप्रिय पार्श्व गायकों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां भी की जाएंगी। दिन में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. के. पद्मजा रेड्डी द्वारा शास्त्रीय नृत्य भी किया जाएगा।

विज्ञापन 2

लोक कलाकार पूरे दिन मंच पर या जनता के बीच प्रस्तुतियां करेंगे। मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुति का मंचन शाम 5.30 से 10.30 बजे के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन 3

लोक मंडलियों के अलावा प्रतिष्ठित पद्म और संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित शास्त्रीय कलाकार हर साल महोत्सव में सभी शैलियों को शामिल करते हैं। जिस राज्य में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव आयोजित किया जाता है, उस राज्य के क्षेत्रीय रुचि को दर्शाने वाले कलाकारों को चुनने के क्रम में विशेष ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन 4

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत 29 और 30 मार्च, 2022 को वारंगल में और तीसरे चरण में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल, 2022 तक 3 दिनों के लिए हैदराबाद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन 5

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2015 में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (आरएसएम) की परिकल्पना की गई थी और इसका उद्देश्य हमारे अतुल्य देश की परंपरा, संस्कृति, विरासत और विविधता की भावना का उत्सव मनाना है। व्यापक उद्देश्य के अलावा इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय आत्मा की विरासत को संरक्षित, प्रचारित और लोकप्रिय बनाना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ देश और दुनिया को विविधता में एकता की हमारी सूक्ष्म शक्ति से अवगत करना है।

पहला राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव नवंबर 2015 में आईजीएनसीए, नई दिल्ली के मैदान में आयोजित किया गया था।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.
Back to top button