गाँव-गाँव आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का क्रम जारी

बाराबंकी। बड़े ही हर्षोल्लास से गाँव-गाँव आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का क्रम जारी है। जिसमें युवाओं की भागीदारी सफलता का मानक है।
शनिवार को बंकी विकास खण्ड के ग्राम भनौली स्थित रामलीला मैदान में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बाइक पर तिरंगा लगा कर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की। यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति-गीतों और भारत माता की जयकारों के साथ गांव के अंदर से होते हुए पल्हरी स्थित जेब्रा पार्क तक गई। फिर वहीं से वापस आकर रामलीला मैदान में राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में संग्राम सिंह गौतम प्रधान भनौली, सत्यप्रकाश, मुकेश, मोनू वर्मा, नित्यानंद, कंधई लाल, मो0 हनीफ पूर्व प्रधान, विरेंद्र वर्मा, रामगोपाल, रोहित वर्मा, संतोष गौतम, प्रमोद गौतम, पंकज गौतम, रजत, आकाश सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।। इस तिरंगा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सतरिख कोतवाली तथा नगर कोतवाली बाराबंकी की पुलिस ने भी सहयोग किया।




