Advertisement
इटावा

मोबाइल लूटने का प्रयास करने वाले युवक की मृत्यु की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम निरंतर प्रयासरत थी

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

इटावा पुलिस द्वारा मोबाइल लूटने का प्रयास करने वाले युवक की मृत्यु की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जनपद में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा 0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.08.2021 को मोबाइल लूटने का प्रयास करने वाले युवक की मृत्यु की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.08.2021 की शाम को थाना सिविल लाइन पुलिस को थाना क्षेत्र के कचौरा रोड रेलवे अंडर पास के समीप एक युवक का घायल होने एवं ईलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुयी । सूचना मिलने पर तत्काल थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मृतक अमित शाक्य पुत्र रामप्रकाश निवीस बगीया अड्डा थाना फ्रेण्ड्स कालोनी इटावा के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामाभर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी थी । घटना के संबंध में मृतक के परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु 0 अ 0 स 0 251/21 धारा 147,148,304 भादवि अभियोग पंजीकृत किय गया । गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन से पुलिस टीम का गठन किया गया था । घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम निरंतर प्रयासरत थी इसी क्रम में आज दिनांक 24.08.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मु 0 अ 0 स 0 251/21 से संबंधित अभियुक्त दुर्गेश एआरटीओं तिराहा पर खडा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्गेश को एआरटीओं तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पूछताछ पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया कि दिनांक 15.08.2021 को लौहन्ना चौराहा के पास मोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा मेरा मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया गया था । जिसकी सूचना मैने अपने साथियों को दी जिनके द्वारा कचौरा रोड रेलवे अंडर पास के समीप उक्त मोटरसाइकिल सवार को रोकने के लिए पत्थर ईट आदि फेके गये जिसमें से एक पत्थर मृतक अंमित के जा लगा और वह मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त 1. दुर्गेश पुत्र लायक सिंह निवासी सरैया थाना सिविल लाइन इटावा

आपराधिक इतिहास 1. मु 0 अ 0 स 0 118/21 धारा 323,506 भादवि थाना सिविल लाइन 2. मु 0 अ 0 स 0 251/21 धारा 147,148,304 भादवि थाना सिविल लाइन

पुलिस टीम- व 0 उ 0 नि 0 श्री बृजेश कुमार सिंह कार्यवाहक थाना प्रभारी सिविल लाइन मय टीम

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button