Advertisement
भारत

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में एनएचएआई देशव्यापी पौधरोपण अभियान चलाएगा

आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की योजना 17 जुलाई 2022 को देशव्यापी पौधरोपण अभियान आयोजित करने की है। इसका उद्देश्य एक दिन में पूरे देश में लगभग एक लाख पौधों का रोपण करने का प्रयास है। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों ने राष्ट्रीय राजमार्गों के पास एनएचएआई के लैंड पार्सलों तथा टोल प्लाजा पर 100 स्थानों को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया है। एनएचएआई का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर 15 अगस्त 2022 तक 75 लाख पौध रोपण का लक्ष्य हासिल करना है।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, मंत्रालय तथा एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी पौधरोपण अभियान में भाग लेंगे। पर्यावरण स्थिरता का संदेश फैलाने के लिए इस अभियान में जनप्रतिनिधि, स्थानीय सिविल सोसाइटी के लोग, स्वयंसेवी संगठन तथा कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। पौधरोपण और उनके रखरखाव के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम तथा आंध्रप्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को भी शामिल किया जाएगा।

 

एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास पर्यावरण अनुकूल करने के लिए समय-समय पर पौधरोपण अभियान चलाता रहा है। इसका विजन राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एसआरएलएम) और वन तथा बागवानी के माध्यम से कन्सेसनरियों, राज्य सरकार की एजेंसियों, निजी पौध रोपण एजेंसियों, महिला स्वयंसेवी समूहों को सामूहिक रूप से शामिल करके राष्ट्रीय राजमार्ग के इर्द-गिर्द पौधरोपण को पूर्णता तक पहुंचाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button