रायबरेली
अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भटपुरवा शारदा नहर पुल के पास से अभियुक्त अरूण पुत्र जय कृष्ण निवासी ग्राम बन्दरामऊ थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को 01 अवैध पिस्टल 0.32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 0.32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसके विरूद्ध थाना मिलएरिया पर मुकदमा संख्या-168/2026 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
विज्ञापन




