Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशकन्नौज

बाहरी व्यक्तियों से नहीं अपने आप से सजग होकर सुधार लाएं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

रिपोर्ट:- आशीष कुमार वर्मा (कन्नौज)

जिम्मेदार बनें, तभी रहेंगे सब सुरक्षित। बाहरी व्यक्तियों से नहीं अपने आप से सजग होकर सुधार लाएं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चिन्हित स्थलों पर रम्बल स्ट्रिप व स्पीड ब्रेकर कलर कोडिंग करें।

सभी व्यक्ति ब्लैक स्पॉट्स पर लगाए गए स्पीड लिमिट इंडिकेटर्स का ध्यान रखें। हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु स्वयं के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।

उक्त उद्गार आज मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत जी द्वारा दिनांक 24 सितम्बर 2021 से 30 सितम्बर 2021 के मध्य आयोजित होने वाले द्वितीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर करते हुए

उपस्थित जनता/एन0जी0ओ0/अधिकारियों के संबोधन में व्यक्त किये। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई की “हम सत्य निष्ठा से यह शपथ लेते हैं कि यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगे,

विज्ञापन

बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए किसी वाहन का संचालन नहीं करेंगे, बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल अथवा स्कूटर नहीं चलाएंगे, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे तथा अन्य को भी प्रयोग करने हेतु प्रेरित करेंगे,

विज्ञापन 2

खतरनाक ढंग से वाहन का संचालन नहीं करेंगे, वयस्क होने के पश्चात वाहन चलाते समय पैदल एवं साइकल यात्रियों को सम्मान प्रदान करेंगे, किसी भी नशे की स्थिति में वाहन का संचालन नहीं करेंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, वाहनों पर स्टंट आदि नहीं करेंगे, तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे”।

विज्ञापन 3

उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह को वर्ष में 04 बार बनाने का निर्णय लिया है जिसका प्रथम बार आयोजन दिनांक 22 जुलाई 2021 से 28 जुलाई 2021 के मध्य हुआ था, जिसके सफल संचालन के बाद यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार भी देखने को मिला है, उसी क्रम में जनजागरूकता हेतु

विज्ञापन 4

पुनः द्वितीय बार दिनांक 24 सितम्बर 2021 से 30 सितम्बर 2021 के अंतर्गत इस माह में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग एवं निर्माण एजेंसियों द्वारा विशेष प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण, हेलमेट एवं सीटबेल्ट पहनने हेतु जागरूक करने का कार्य करने के साथ ही कोविड 19 हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

विज्ञापन 5

जिसमें समस्त जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए मार्ग पर नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं को शून्य करने के शासन के प्रयास को सफल करने हेतु कार्यक्रम के माध्यम से आग्रह किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री गजेंद्र कुमार द्वारा भी रोजाना में असावधानी के चलते होने वाली दुर्घटनाओं, आदि के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सभी को बच्चों व साथ में चलने वाले व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किये जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “स्वयं नियमों का पालन करें तत्पश्चात दूसरों को प्रेरित करें”। उन्होंने युवा पीढ़ी की गतिविधियों पर नज़र रखने एवं उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि सीट बेल्ट एवं हेलमेट को पहने और सुरक्षित रहे।

उन्होंने कहा कि साथ में चलने वाले ड्राइवर को नियमित गति में वाहन संचालन हेतु कहें उसे गति बढ़ाने हेतु दबाव न डालें। सबकी सुरक्षा खुशहाल परिवार हेतु अति आवश्यक। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि सभी को सोच बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यक्तियों से नहीं अपने आप से सजग होकर सुधार लाएं और चल रहे अभियान में अपनी अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा ने भी यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की जान जाने से अन्य व्यक्तियों को होने वाली क्षति को गंभीरता से लेने व नियमों का पालन सुइच्छा से करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग, चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं की व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से होने वाली एक भी मृत्यु किसी भी परिवार व देश के लिए मार्मिक है, अतः यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन करें।

कार्यक्रम के उपरांत जागरूकता हेतु यातायात वैन को भी मा0 मुख्य अतिथि विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत जी द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा, पी0टी0ओ0, जिला वनाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मंच संचालक श्री अमर नाथ दुबे, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button