ट्रांसपोर्ट पर खड़े ट्रक को अज्ञात चोर लेकर हुए फरार सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। कोतवाली कुर्सी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट पर खड़े ट्रक को अज्ञात चोर लेकर फरार।
ट्रक गायब देख ड्राइवर के उड़े होश।
ड्राइवर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आस-पास लगे सी सी टी वी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी। वही घटना के बाद से ट्रक ड्राइवरों में हलचल।
आपको बताते चलें कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर ग्राम निवासी ट्रक ड्राइवर सुखराम रावत ने कोतवाली में दी तहरीर।
बताया की बृहस्पतिवार को लोकल भाड़ा डालने के बाद हनुमंत ट्रांसपोर्ट पर ट्रक नम्बर UP 44 A 7965 खड़ा करके घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब हनुमंत ट्रांसपोर्ट पर पहुंचा तो ट्रक गायब था। इधर-उधर खोजने के बाद भी जब ट्रक का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने देर शाम कुर्सी थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी।




