लोगों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान शपथ दिलाई व संघन हस्ताक्षर अभियान चलाया।

लोगों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान शपथ दिलाई तथा संघन हस्ताक्षर अभियान चलाया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में स्वयंसेवी संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान व चाइल्डलाइन 1098 के कार्यकर्ताओं ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये और लोगों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान शपथ दिलाई तथा संघन हस्ताक्षर अभियान चलाया। दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम गैरिया व खेवली में संस्था के कार्यकर्ता व चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार , सदस्य राम कैलाश ,वंदना, अंजली जायसवाल ने ग्राम भ्रमण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया और ग्रामीणों के साथ गोष्ठी करके लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताया और लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई वहीं खेवली में अवधेश कुमार ने युवाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। संस्था के कार्यकर्ता अमित कुमार व सीमा ने ग्राम शुक्लाई व बड़ेल में तो वहीं प्रदीप कुमार व उमादेवी ने ग्राम टेसुआ दौलतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। संस्था के अध्यक्ष व चाइल्डलाइन के निदेशक रत्नेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में गांव गांव में झुग्गी बस्तियों में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के इस कार्य में बढ़-चढ़कर ग्रामीण शपथ ले रहे हैं।




