अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकीराजनीति
Trending
विधानसभा के चुनाव में चालीस प्रतिशत महिलाओ को टिकट देकर साबित कर दिया है।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा।
बाराबंकी । प्रदेश की महिलाये सशक्त हो उसके लिये प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा के चुनाव में चालीस प्रतिशत महिलाओ को टिकट देकर साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अन्तर नही है।यह बात 268 नवाबगंज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की उम्मीद्वार रूही अरशद पत्नी अरशद इकबाल ने बुधवार को डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत ग्राम सुरसंडा न्याय पंचायत प्रभारी रहमान भाई के नेतृत्व के में कही।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने कहा – महिलाओ से अपने (कांग्रेस) के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करते हुये कहा कि गांव की सरकार (पंचायती राज) में कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के बाद अब यह तय किया कि प्रदेश की आधी आबादी की विधानसभा में भी सशक्त आवाज उठे।

इसके लिये उन्हे ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी बनाये जाने की प्रतिज्ञा की और इसी तहत जनपद बाराबंकी की 6 विधानसभा सीटो में 4 क्षेत्र में महिला उम्मीदवार है और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाकर हमारी नेता प्रियंका गांधी ने यह संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी पूरी जिम्मेदारी से महिला सशक्तीकरण का काम पहली प्राथमिकता के आधार पर करेगी।
आज प्रदेश के अन्नदाता के कर्जा माफ करने, इण्टर की छात्राओ को स्मार्ट फोन, स्नातक की छात्रा को स्कूटी, 20 लाख बेरोजगारो को नौकरी, महिलाओ के लिये मुफ्त बस यात्रा, साल में तीन मुफ्त गैस सेलेन्डर और किसान की फसल को निराश्रित जानवारो से निजात दिलाने की प्रतिज्ञा कांग्रेस पार्टी ने की है। इस दौरान सिद्दीक रिज़वी, शानू, जीशान, शकील सिद्दीकी, आदिल रहमान, अंकिता वर्मा, मीना देवी, सुमन यादव मुख्य रूप से शामिल रही।



