Advertisement
अयोध्याबाराबंकी

विकास खण्ड- फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय मझगवां में चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों,

समित अवस्थी अयोध्या

जनपद बाराबंकी-विकास खण्ड- फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय मझगवां में चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों, बालिकाओ की सुरक्षा व सायबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि विशेष किशोर पुलिस इकाई से उपनिरीक्षक श्रीमती कमलेश सिंह ने जेंडर भेदभाव नही करने और लड़का-लड़की दोनों को समान अवसर देने व पढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उपनिरीक्षक ने महिलाओं को गुड टच बैड टच के बारे में बताया और कहा कि अपनी बच्चियों का विशेष का ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर आर0 पी0 बैसवार ने बताया सभी को कोविड का टीका लगवाना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक जियालाल ने बच्चों की सुरक्षा के लिए दस टिप्स बताये, बच्चों से कहा कि जब भी घर से बाहर निकलें, अपने माता पिता को अवश्य बताएं, अपने घर का मोबाइल नंबर याद रखें, किसी अनजान व्यक्ति के वाहन पर न बैठें, न ही अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई कोई चीज खाएं। किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका हो या संकट आये तो चाइल्ड लाइन 1098 पर फोन कर मदद लें। चाइल्ड लाइन से प्रदीप कुमार ने बताया कि मोबाइल द्वारा हमारे समाज मे बड़े अपराध हो रहे हैं इंटरनेट से बचे अपना आधार नंबर ही किसी काम मे दें आधार की फ़ोटो कॉपी देने पर उसमें लिख दीजिये की किस काम के लिए दे रहे हैं यदि ऐसा नही करते हैं तो बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं इंटरनेट के माध्यम से आपका आधार बहुत जगह पर फॉरवर्ड कर देते हैं जिससे आपके साथ ठगी हो सकती है। अपने पहचान पत्र को किसी अपरिचित व्यक्ति को ना दें। अगर फोन से आपके एटीएम का पिन नम्बर व बैंक का एकाउंट नंबर बताने के लिए कोई फोन आये तो कभी नही बताना चाहिए। अगर ऐसे फोन कॉल आते हैं तो आप 1930 पर फोन करके जानकारी दें। चाइल्ड लाइन काउंसलर उमा देवी ने बालिकाओं को लैंगिक अपराध जैसे समाज में गलत विचारधारा के लोग इस तरह के अपराध कर रहे हैं उनसे बचने के तरीके बताएं और 1098 की पूर्ण जानकारी देते हुए, बच्चों की किस प्रकार चाइल्ड लाइन मदद करती है के बारे में जानकारी दी। काउंसलर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों अग्निशमन 101, एम्बुलेंस सेवा 102 व 108 महिला घरेलू हिंसा 1090, चाइल्ड लाइन 1098 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नंबरों के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान राम किशोर रावत ने आए हुए अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में थाने से आरक्षी नीरज देवी, अंजली त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार, ज्योति शिखा सिंह, मंजू देवी, मुख्य सेविका संध्या पाल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मिथलेश, विद्यावती, एलएचवी सुमन, सीएचसी से फार्मासिस्ट आरपी बैसवार, आशा बहू रीता देवी, व एसएचजी की श्रीमती निशा वर्मा सहित बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीणवासी मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button