अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी
विधानसभा निर्वाचन-2022 के प्रयोगार्थ जिन वाहन स्वामियों के वाहन(ट्रक/बस/जीप इत्यादि)।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी अपर जिला मजिस्ट्रेट/उपजिला निर्वाचन अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के प्रयोगार्थ जिन वाहन स्वामियों के वाहन(ट्रक/बस/जीप इत्यादि) अधिग्रहित किये गये है और उनके द्वारा अभी तक अपने वाहन की लागबुक जिला पूर्ति कार्यालय, बाराबंकी(अपर प्रभारी अधिकारी निर्वाचन यातायात) के कार्यालय में जमा नहीं की गई है तो वे वाहन की लाग बुक एवं बैंक विवरण सहित जिला निर्वाचन कार्यालय, बाराबंकी (निकट पुराना बस स्टेशन) में किसी भी कार्यालय दिवस में आकर जमा कर सकते है, ताकि उनके वाहन के किराये भाड़े के भुगतान की कार्यवाही की जा सके।




