आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत |
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी में दिनांक-29.05.2022 (रविवार) को श्री रवीन्द्र नाथ दूबे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी की अध्यक्षता में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से सिविल कोर्ट परिसर में किया जायेगा।
इसके परिपेक्ष्य में दिनांक-23.05.2022 को समस्त अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के साथ विचार विमर्श बैठक का आयोजन जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में किया गया। बैठक में ज्यादा से ज्यादा आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण पर बल दिया गया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि दिनांक-29.05.2022 (रविवार) को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं फाइनेन्स कम्पनी से सम्बन्धित आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौता से किया जायेगा।




