
रिपोर्ट मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
बाराबंकी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 30.04.2022 को थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अमरेश कुमार रावत पुत्र राम लाल रावत निवासी लालापुर मजरे पिपरौली थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0-92/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अमरेश कुमार रावत पुत्र राम लाल रावत निवासी लालापुर मजरे पिपरौली थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा 12 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद यादव थाना जहांगीरबाद जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री आलोक कुमार सिंह थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 इनामुल हक, हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना जहांगीरबाद जनपद बाराबंकी।



