बार एसोसिएशन चुनाव में सत्यनाम वर्मा हुए अध्यक्ष मन्त्री हुए राना प्रताप सिंह बल्देव

संवाददाता मान बहादुर सिंह
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष मन्त्री उपाध्यक्ष द्वितीय तथा कोषाध्यक्ष पद पर हुये चुनाव में अध्यक्ष पद पर सत्यनाम वर्मा एडवोकेट को 68 मत मिले हैं जब कि बहोरी प्रसाद शुक्ला को 24 मत मिले अध्यक्ष पद पर 44मतों से सत्यनाम वर्मा ने जीत दर्ज की है।
मन्त्री पद हेतु रानाप्रताप सिंह को 82 मत मिले हैं।प्रतिद्वन्दी सतीश कुमार गुप्ता को मात्र 10 मत मिले 72 मतों से रानाप्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है।
उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर बालचंन्द्र एडवोकेट को 47 मत मिले हैं तो वहीं प्रतिद्वन्दी शिवकुमार श्रीवास्तव को 45 मत मिले 2 वोट से बालचन्द्र एडवोकेट निर्वाचित घोषित किये गये हैं।
कोषाध्यक्ष पद हेतु उपेन्द्र कुमार यादव को 38 मत अरुण पान्डेय को 32 तथा अखिलेश कुमार वर्मा को 21 मत 6 मतों से उपेन्द्र कुमार यादव ने जीत दर्ज की है एक मत अवैध भी रहा।
बार संघ मे रामप्रसाद वर्मा उपाध्यक्ष प्रथम उपाध्यक्ष तृतीय पर अरुण कुमार वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
संयुक्त मंन्त्री पद प्रथम पर पुत्तीलाल प्रजापति, शेषनरायन वर्मा द्वितीय विजय कुमार अवस्थी तृतीय पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
प्रशासनिक सदस्य पद पर सुनेद चन्द्र श्रीवास्तव , सुरेश बहादुर सिंह रमेश कुमार सिंह, त्रिपुरारी नाथ मिश्रा आत्मेजय सिंह अजीत वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं।
सामान्य सदस्य पद हेतु अवधेश कुमार यादव लवकेश रावत केशवराम सुनील कुमार द्विवेदी राजीव कुमार वर्मा सितेंन्द्र पाल सिंह निर्विरोध एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जगदेव प्रसाद मिश्रा ने घोषित किया है।राजाराम नाग मुरारी शरण दीक्षित काशीप्रसाद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मंत्री उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष पद पर जीते प्रत्याशियों को शिवबरदान सिंह दिनेश सिंह सनातन सिंह अशोक पान्डेय प्रवेश कुमार गुप्ता पवन सिंह पवन वर्मा सहित दर्जनो अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया है।




