
रिपोर्टर समित अवस्थी बाराबंकी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 28.03.2022 को थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त छोटू पुत्र मुसदन निवासी अकील शाह बाबा मजार ग्राम त्रिलोकपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को केसरीपुर चौराहा, सिहाली रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना मसौली पर मु0अ0सं0- 106/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
छोटू पुत्र मुसदन निवासी अकील शाह बाबा मजार ग्राम त्रिलोकपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 67/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 103/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
*पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री पंकज कुमार सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री शशिकान्त सिंह, उ0नि0 श्री कन्हैया पाण्डेय थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 राजेश यादव, का0 दीपू कुमार थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
4. का0 संजय, का0 अभिनय, का0 अमित यादव थान मसौली जनपद बाराबंकी।



