
रिपोर्ट समित अवस्थी जनपद बाराबंकी महिला थाना प्रभारी द्वारा मयूर ढाबा मैरिज लॉन, मसौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती शिखा सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में मिशन-शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता, नारी स्वावलम्बन) के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ सेवा), साइबर अपराध व उसके बचाव व साइबर अपराध की शिकायत और तत्काल मदद हेतु गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 (पूर्व में 155260) पर सहायता प्राप्त करने के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।




