
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी। लोक कलाओं का संरक्षण बहुत बड़ा काम है, इस कार्य में हर एक को सहयोग से हाथ बढ़ाना चाहिए लोक कलाकारों का प्रोत्साहन करना चाहिए।
उक्त विचार शकुन्तला रामपाल वेलफेयर सोसायटी एवं स्वरोही म्यूजिक एन्ड डांस अकेडमी द्वारा आयोजित एवं लोक गायिका पूजा पाण्डेय द्वारा संयोजित लोक कला उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता पंकी ने व्यक्त किये।
आयोजन के प्रेरणा प्रदाता लोककला उत्सव के संचालक प्रदीप सारंग ने कहा कि देश बचाना है तो लोक कला, लोक संस्कृति, लोक भाषा बचानी ही होगी। लोक कला उत्सव को विशिष्ट अतिथि प्रभात नारायण दीक्षित निदेशक बहार सुगम संगीत प्रभाग, राजेश कश्यप अध्यक्ष कश्यप समाज एवं पिछड़ा एकीकरण मंच, राम लीला लोकमंच के अभिनेता शैलेन्द्र शुक्ला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी ने भी संबोधित किया। लोक कलाओं के पन्द्रह दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला में सीखे हुए नवांकुर कलाकारों की प्रस्तुतियों के सतरंगे गुलदस्ते के रूप में लोक कला को सजाया गया।
अनुष्का पाण्डेय ने अपने चरकुला नृत्य द्वारा दर्शकों ने खूब तालियां और सराहना पाई तो अंतिम प्रस्तुति होली नृत्य ने तो धमाल ही मचा दिया। पार्श्वगायन में अनामिका तिवारी ने सभी का मन मोह।लिया।
शिक्षिका द्वय शिल्पा वर्मा एवं प्रियंका कश्यप के सँयुक्त संचालन में सम्पन्न लोक कला उत्सव में पंडित विशाल पाण्डेय, अनामिका तिवारी , सदानंद वर्मा, कवि राम किशोर तिवारी, कवि प्रदीप महाजन, गुलजार बानो, सुमन श्रीवास्तव, कवि साहब नरायन शर्मा एड रजत बहादुर वर्मा अभिषेक कश्यप, वैभव वर्मा आदि उपस्थित रहे।




