पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 03 मोटर साइकिल की बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद प्रयागराज थाना फाफामऊ थानाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक बिन्द्रेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. राजकुमार गुप्ता पुत्र लल्लन प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम बाका जलालपुर थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज 2. मोहम्मद इरफान उर्फ सलमान पुत्र मोहम्मद हसीन निवासी मलाका चंदापुर थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज को लेहरा मलकिया रोड नहर पुलिया थाना क्षेत्र फाफामऊ से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की।
पूछतांछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास से मिली हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल उन्होने फाफामऊ क्षेत्र से ही चोरी की थी । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना फाफामऊ में मुकदमा संख्या 284/22 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 सं 0 पंजीकृत है ।
अन्य दो मोटरसाइकिलों के बारे मे पूंछने पर बताया कि यह दोनो मोटरसाइकिल उनके द्वारा शहर के क्षेत्र से चुरायी गयी है चोरी का स्थान अब याद नहीं है ।
बरामदगी विवरण :-
1. मोटर साइकिल सीडी डीलक्स रंग लाल काला वाहन स ० UP72T7368 , इंजन नम्बर HA11EA99 G10839 व खुरचा हुआ अधूरा चेसिस नम्बर।
2. मोटर साइकिल प्लसर NS 160 रंग नीलाबिना नम्बर प्लेट , इंजननम्बर JEYCHG52388 , चेसिस नम्बर MD2A92CY4HCG38864 3. मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट , इंजन नम्बर HA10GJHK00365 चेसिस नम्बर MBLHAR07XJHK00419 की मोटरसाइकिल बरामद हुई।




