महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा किसी क्षेत्र में पीछे नहीं : मनोज शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सहायक सूचना अधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

बाराबंकी।महिलाएं आज पुरुषों की अपेक्षा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह गई हैं उन्हें समय के हिसाब से जागरूक व स्वावलंबी बनाए जाने की आवश्यकता है।
यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहायक जिला सूचनाधिकारी आरती वर्मा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष( मध्य ) मनोज शर्मा ने कही उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं को पुरुषों के समान ही मौलिक अधिकार प्राप्त हैं जिससे अब वे किसी मायने में पुरुषों की तुलना में पीछे नहीं रह गई है परिवार के मुखिया का यह कर्तव्य होता है कि अपनी बालिकाओं को बालकों के समान ही उच्च शिक्षा दिलाएं अच्छा हुनर सिखाए जिससे वे आगे चलकर अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर स्वावलंबी बन सके तभी देश और समाज दोनों का विकास संभव हो सकेगा
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा पंकज,देवेंद्र मिश्रा, पवन श्रीवास्तव,माधव प्रसाद, ऋषभ सैनी,सत्येंद्र यादव आदि पत्रकार गण मौजूद रहे ।




