जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में 01 मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की गई आहूत

रिपोर्ट:- मो0 शमीम
बाराबंकी ।कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में 01 मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान कावड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, जिसके लिए भीड़-भाड़ से बचना अत्यन्त आवश्यक है। कावड़ियों के लिए कावड़ यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था के साथ ही बैरीकेटिंग, अभरन की साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, शौचालय, गोताखोर की तैनाती सहित समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, सोलर लाइट की व्यवस्था आदि के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी रामनगर से कहा कि समुचित व्यवस्था को सुनिश्चित करायेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक चौकी पर खोया पाया केंद्र संचालित कर दिया जाये।
बैठक के दौरान बताया गया कि अभरनों की साफ-सफाई के साथ महादेवा मन्दिर परिसर में विभिन्न प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला परिसर में निराश्रित पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था सम्बन्धित पशु चिकित्सक तथा अधिशाषी अधिकारी रामनगर तथा फतेहपुर के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत तारों को सुरक्षित किया जाए, जिससे विद्युत से किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियो ंको अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन भली-भांति करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी रामनगर, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




