समित अवस्थी (मंडल संपादक अयोध्या/ देवीपाटन)
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्याया0 में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी,जिससे माननीय न्यायालय द्वारा थाना को0नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/14 धारा 148/149/307/302 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम बनाम रितेश जायसवाल उर्फ रिशु जायसवाल पुत्र विनोद कुमार 2.मनोज जायसवाल पुत्र विनोद कुमार नि0गण बंकी थाना को0नगर जनपद बाराबंकी 3.दानिश किदवई उर्फ पप्पू पुत्र कादीर किदवई नि0 दक्षिण टोला बंकी जनपद बाराबंकी 4.नीरज गौतम पुत्र जगदीश गौतम निवासी बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 5.पंकज वर्मा पुत्र खुशीराम वर्मा निवासी मोहम्मदपुर बंकी थाना कोतवाली नग जनपद बाराबंकी 6.राहुल वर्मा पुत्र खुशीराम वर्मा नि0 मोहम्मदपुर बंकी थाना कोतवाली नग जनपद बाराबंकी 7. शशिकान्त वर्मा पुत्र चन्द्रशेखर उर्फ बडका वर्मा नि0 कम्पनी बाग थाना कोतवाली नग जनपद बाराबंकी 8.अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ टोनी पुत्र हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव नि0 दयानन्दनगर थाना को0नगर जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्या0 विशेष न्यायाधीश (ई0सी0एक्ट कोर्ट) बाराबंकी ने अभियुक्तगण प्रत्येक को आजीवन कारावास व 85,000-85,000 रू0 अर्थदण्ड से दण्डित किया, कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
संक्षिप्त विवरणः-
वादी श्री पुरूषोत्तम लाल यादव पुत्र अक्षय लाल नि0 उत्तर टोला बंकी थाना को0नगर जनपद बाराबंकी ने दिनांक 15.01.2014 को प्रार्थना पत्र दिया,कि अभियुक्तगण द्वारा एकराय होकर वादी के भाई को गोली मार कर हत्या कर देना, जिसके सम्बन्ध में थाना को0नगर जनपद बाराबंकी पर मु0अ0स0 40/14 धारा 147/148/149/307/302 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम बनाम रितेश जायसवाल उर्फ रिशु जायसवाल पुत्र विनोद कुमार 2.मनोज जायसवाल पुत्र विनोद कुमार नि0गण बंकी थाना को0नगर 3.दानिश किदवई उर्फ पप्पू पुत्र कादीर किदवई नि0 दक्षिण टोला बंकी 4.नीरज गौतम पुत्र जगदीश गौतम नि0 बंकी 5.पंकज वर्मा पुत्र खुशीराम वर्मा नि0 मोहम्मदपुर बंकी 6.राहुल वर्मा पुत्र खुशीराम वर्मा नि0 मोहम्मदपुर बंकी 7.शशिकान्त वर्मा पुत्र चन्द्रशेखर उर्फ बडका वर्मा नि0 कम्पनी बाग 8.अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ टोनी पुत्र हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव नि0 दयानन्दनगर थाना को0नगर जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए, विवेचना के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।
पुलिस टीम-
1-श्री रामजस सिंह अभियोजक अधिकारी (ई0सी0 एक्ट कोर्ट) जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
3- उ0नि0 श्री रामनरेश मिश्रा मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
4- हे0का0अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
5- म0का0 प्रतिमा द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
6- का0 नीरज कनौजिया, का0 सन्दीप कुमार मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
7-हे0का0 रामकुमार, म0का0 मंजु यादव, मा0का0 मोनी पटेल पैरोकार को0नगर जनपद बाराबंकी




