थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद।

थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद।
रिपोर्ट – बृजेश कुमार
बड्डूपुर बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त क्रम में दिनांक 16.06.2021 को थानाध्यक्ष बड्डूपुर के नेतृत्व में थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बलराम पुत्र शिवनारायन निवासी नाथूपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को सलेमपुर जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक कारतूस बरामद हुई। उक्त सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 113/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
बलराम पुत्र शिवनारायन निवासी नाथूपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा .012 बोर
2. एक अदद कारतूस .012 बोर
आपराधिक इतिहास
01. मु.अ.सं.- 218/2020 धारा 394 भादवि थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
02. मु.अ.सं.- 311/2020 धारा 2/3 गिरोबन्ध अधिनियम थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष बड्डूपुर श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री पन्नालाल सोनी थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 सुशील यादव थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 रामस्वरुप वर्मा, हे0का0 सलीमुद्दीन थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
5. का0 दीपू सिंह थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।




