समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप ने किया कार्यालय का उद्घघाटन

संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी।जिले के विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद अंतर्गत भिटरिया क्षेत्रीय कार्यालय का उद्दघाटन सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप ने फीता काटकर उद्दघाटन किया।विधायक पद के प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप ने उक्त कार्यालय का उद्घघाटन के शुभावसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, जिला पंचायत कुर्सी क्षेत्र पूजा सिंह अपने समर्थकों के साथ तथा देव प्रकाश तिवारी शेष विजय सिंह पप्पू निर्मल यादव अमेरिका यादव अशोक कुमार अग्रवाल राजित राम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। तथा अरविंद सिंह गोप चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर माथा टेक कर फिर बाबा रामसनेहीदास के प्रांगण में पहुंचकर माथा टेका तथा जीत के लिए अनुनय विनय किया।अरविंद सिंह गोप ने कहा कि यदि मैं क्षेत्र से जीता तो यहां का जनमानस मेरे लिए वीआईपी होगा।क्षेत्र को बीआईपी का दर्जा दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। तथा चौमुखी विकास भी करूंगा। क्योंकि मेरी सरकार की कथनी और करनी में कोई भिन्नता नहीं पाई जाती है। हम जो कहते हैं। वह करते हम समाजवाद को स्थापित करने में हमेशा अग्रसर रहेंगे। और हमारी सरकार में लोकतांत्रिक व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी के रूप में लागू रहेगी।




