भाजपा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने निंदूरा क्षेत्र के बजगहनी,भद्रास,ऊधापुर,सैदर,विलासपुर आदि गांवों का भ्रमण किया।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी) मंगलवार को भाजपा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने निंदूरा क्षेत्र के बजगहनी, भद्रास,ऊधापुर, सैदर,विलासपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा विधायक साकेंद्र प्रताप ने लोगों के घर -घर जाकर भाजपा की चलाई जा रही योजनाओं के साथ चुनाव में जारी घोषणा पत्र की जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास पर काम किया है। वह फिर चाहे गरीबों को मुफ्त राशन,किसानों को किसान सम्मान निधि या फिर श्रमिकों के लिए 500 रुपये प्रति माह दे रही है। भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल ,वहीं किसानों की आय बढ़ाने के लिए सोर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली बेचने की व्यवस्था है।
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए परिवाहन बसों में मुफ्त यात्रा। उज्वला योजना के तहत महिलाओं को दीपावली पर दो एलपीजी के मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे।यही नहीं सामुहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत बेटियों के विवाह के लिए एक लाख रुपए तक की सहायता भी है। इस मौके पर रामचन्द्र वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, पुष्पेन्द्र दीक्षित,रामसेवक पुजारी आदि लोग उपस्थित रहे।




