मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु महिला मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी।जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में जनपद बाराबंकी के स्वीप आईकान क्रान्ति वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री हरख प्रथम के द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु महिला मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही डोर टू डोर जाकर मतदाता हस्ताक्षर पंजिका पर हस्ताक्षर करवाते हुए उन्हें शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया सभी से अनुरोध करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दा, बहकावे में कभी न आना,सोच समझ कर बटन दबाना, जागो जागो हे मतदाता, तुम हो देश के भाग्य विधाता, मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है इसलिए इस अवसर को व्यर्थ न गंवाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करें लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें आदि स्लोगनों के द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।

यूको बैंक शाखा सिद्धौर परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तत्वावधान में विधानसभा जैदपुर चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप आई कान सिद्धौर राजेंद्र वर्मा ने उपस्थित मतदाता ग्राहकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुरूप कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मतदाता शपथ दिलाई मतदाता हस्ताक्षर पंजिका पर हस्ताक्षर बनवाते हुए बताया मताधिकार आपका सबसे बड़ा अधिकार है आपका हर वोट देश का भविष्य लिखेगा लोकतंत्र के महापर्व वाले दिन 27 फरवरी को निर्भीक होकर बिना दबाव के शत-प्रतिशत प्रलोभन मुक्त मतदान करें व अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

मतदाता जागरूकता अभियान कोविड-19 वैक्सीन सेंटर आंगनबाड़ी केंद्र हरख प्रथम विकास खण्ड हरख, विधानसभा जैदपुर में सघन हस्ताक्षर अभियान द्वारा 27 फरवरी निर्वाचन महापर्व के दिन शत-प्रतिशत निर्भीक और निष्पक्ष वोट डालने के लिए सम्मानित मतदाताओं को शपथ दिलाई गई और मतदाता शपथ पंजिका पर मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित करते हुए स्वीप आईकान क्रान्ति वर्मा द्वारा हस्ताक्षर करवाए गए।

इस अवसर पर ए.एनएम अंकिता वर्मा, पंचायत अध्यक्ष, कोटेदार ,आशा बहुएं, किशोरियां एवं जन समुदाय के लोग उपस्थित रहे।शत-प्रतिशत मतदान है,लोकतंत्र की शान है।सबकी सुनें सभी को जानें,निर्णय अपने मन की मानें।




