
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी। रामनगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व दो जिन्दा 12बोर कारतूस बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सत्यपाल सिंह बब्बू पुत्र राजा सिंह निवासी अगानपुर थाना रामनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 503/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सत्यपाल सिंह बब्बू आय दिन विवादों बनें रहते हैं मारपीट दंगा भड़काना दिन चर्या है। कभी कभी तो अपने आप को भाजपा के पदाधिकारी बताकर गुंडागर्दी करना व प्रधान पद के उम्मीदवार बताकर हिन्दू मुस्लिम कराकर दंगा कराने के प्रयास किया करते हैं ऐसे शातिर अपराधियों पर बाराबंकी पुलिस को नज़र रखने की आवश्यकता है




