पुलिस ने 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
सराहनीय कार्य जनपद अमेठी पुलिस ने 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु तथा अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद अमेठी पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी थाना कमरौली पुलिस द्वारा 100 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार थाना कमरौली पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. शेरबहादुर पुत्र रामनरेश नि 0 पूरे दिघटन थाना कमरौली को 40 ली 0 अवैध कच्ची शराब के साथ व 2.त्रिभुवन पुत्र सुर्जपाल नि 0 ग्राम मगरौरा थाना कमरौली को 60 ली 0 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर क्रमशः मु 0 अ 0 स 0 112/21 व 113/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । जनपद अमेठी में चलाए जा रहे अवैध करची शराब के अभियान के तहत जनपद में कुल 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई ।




