ट्रस्ट की ओर से कपड़े वा अन्न वितरण का कार्य लगातार चलता रहता है।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
बाराबंकी।नगर के कंपनी बाग स्थित जनकल्याण चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने तथा ट्रस्ट के अधिकारियों की उपस्थिति में यहां गरीबों के साथ झंडारोहण किया। इस अवसर पर ज्ञानू ने कहा गरीबों के साथ गणतंत्र दिवस मनाना बहुत अच्छा लगा। ट्रस्ट के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा गरीबों की मदद करना सराहनीय कार्य किया। ट्रस्ट के चेयरमैन फरहान अमीन सिद्दीकी ने बताया ट्रस्ट की तरफ से गरीबों कंबल व वस्त्र वितरण किया गया। ट्रस्ट की ओर से कपड़े वा अन्न वितरण का कार्य लगातार चलता रहता है, उन्होंने बताया ट्रस्ट की पैथोलॉजी में हर खून की जांच कराने पर 50 प्रतिशत छूट दी जाती है। ग्रीन भारत, जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्य भी इस ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, आगे भी सामाजिक भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ शैलेंद्र राज सिंह, मोहम्मद नदीम, मुईद, आर वपी व,सरवन, एहसान अमीन, डॉक्टर जीशान सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




