Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

जनहित एकता संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष अकबर शाह ने जेब्रापार्क खुलवा कर किया वृक्षारोपण

बाराबंकी 04 अक्टूबर शहर के निकट पलहरी चौराह शिवाजीपुरम स्थित जेब्रापार्क लॉकडाउन के दौरान बन्द कर गेट पर ताला लगे होने के कारण कोई व्यक्ति पार्क के अन्दर नही जा सकता था। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जब अनलॉक लगाया गया लोगों मास्क व सोशल डेस्टेंसिग के साथ बाहर निकलने की छूट दी गयी तब जनहित एकता संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष अकबर शाह नन्दकिशोर यादव, अमरेन्द्र सिंह वर्मा, लक्षमी नारायन यादव, राम कुॅवर लोकतन्त्र सेनानी, आर0के0 यादव, पूर्व प्रबन्धक आर्यावत ग्रामीण बैंक, कामता प्रसाद पूर्व नलकूप विभाग, रामनाथ मौर्या, पनवारीलाल आदि लोगों ने जेब्रापार्क खोले जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय व उपजिलाधिकारी नवाबगंज बाराबंकी से वार्ता व लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया काफी प्रयास के बाद संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष अकबर शाह जेब्रापार्क को खुलवाने में सफल रहे।
जेब्रापार्क खुल जाने के बाद संगठन द्वारा वृक्षारोपण किया गया खुशी में लड्डू व मिठाइया बाटी गयी पार्क खुल जाने से नगर वासियों ने संगठन के संस्थापक व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। शाह कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व नगर पालिका नवाबगंज से मांग की लॉकडाउन के दौरान पार्क के अन्दर कर्मचारियों द्वारा न ही साफ सफाई की गयी न ही फूल व नर्सरी की सिचाई की गयी जिससे फूल व नर्सरी सूख रहे है उसके अन्दर लगे टुब्बेल खराब पड़े है। जिससे पार्क में पानी नही आ रहा है व्याम करने वाली मशीने खराब पड़ी है सुबह 05ः00 बजे व शाम 05ः00 से बिजली पार्क के अन्दर काट दी जाती है जो शाम व सुबह 07ः00 आती है जिससे टहलने वालों को काफी परेशानी हो रही है तालाब में पानी काफी कन्दा हो गया है शाह ने प्रशासन व नगर पालिका से मांग की है कि घास काटने वाली मशीन पार्क में लाईजाय साफ सफाई व लाइट की व्यवस्था अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान कराया जाय।
प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि दिनांक 05 अक्टूबर 2020 को जिला प्रशासन व अधिशाषी अधिकारी नवाबगंज को संगठन द्वारा सम्मानित किया जायेगा

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button