Advertisement
बाराबंकी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। 02 लाख रूपये भूमि का बयाना देकर 19 लाख वसूलने के खिलाफ ग्राम सुुरवारी थाना रामनगर निवासी रामतेज, सन्दीप कुमार पुत्रगण स्व0 बिहारी लाल ने आज शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के जिला प्रमुख मनोज विद्रोही व जिला वरिष्ठ उपप्रमुख कमलेश सिंह चौहान के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।

इस सम्बन्ध में पीड़ित रामतेज पुत्र बिहारी लाल ने बताया कि 03 अक्टूबर 2013 में उसकी रामनगर तहसील अन्तर्गत ग्राम रामपुर खरगी ने स्थित भूमि को क्रय करने के लिए कुरैशा बानों पत्नी मोहम्मद अहमद निवासी कुरैशा मंजिल नबीगंज कोतवाली नगर बाराबंकी ने 02 लाख रूपये बयाना देकर एग्रीमेंट कराया था। उक्त भूमि का एक वाद चल रहा था उसका निर्णय आने के बाद रजिस्ट्री करने की लिखा-पढ़ी की गयी थी व वर्ष 2017 में वाद का निर्णय हो गया और पीड़ित ने रजिस्ट्री कराने को कहा किन्तु अनसुना किया गया। जिसके बाद विपक्षी ने पीड़ित को नोटिस भेजी जिसमें रजिस्ट्री करने को कहा गया। जिस पर पीड़ित जन तहसील रामनगर में कई बार रजिस्ट्री करने के लिए बैठे रहें और विपक्षी क्रेत नहीं आयी। अपनी आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित ने जुलाई 2023 में अपनी भूमि दूसरे के हाथ बिक्री कर दी जिसकी सूचना पाकर विपक्षी व उनके पति तथा उनके लड़के एवं बिचौलिया सन्तोष सिंह पुत्र रामचन्दर सिंह निवासी ग्राम पटना कोतवाली देवां बाराबंकी पीड़ितों पर दबाव बनाने लगे तथा अपने घर बुलाकर धमकाने लगे। धमकी देकर दिनांक-28.07.2023 का छः लाख रूपये आर0टी0जी0एस0 अपने खाते में कराया और तेरह लाख रूपये अपने घर में बुलाकर नकद लिये। इस प्रकार पीड़ितो का शोषण किया गया।

इस बावत शिवसेना नेता मनोज विद्रोही ने बताया कि पीड़ितजन शिवसैनिक हैं जिनके साथ इस प्रकार की धांधली व शोषण किया गया है। इस प्रकरण मेें पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही कर रूपया वापस दिलाया जाये तथा दोषियो पर कार्यवाही की जायें।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button